फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers arrested for protesting against CM's programme

Pithoragarh News: सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress workers arrested for protesting against CM's programme
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का काले झंडों के साथ विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में एलएसएम परिसर की ओर बढ़ रहे थे। शनि मंदिर के पास पुलिस ने उन्हें रोककर गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सरकार का साथ देने का आरोप लगाया। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को वाहनों से पुलिस लाइन ले गई और मुख्यमंत्री के जाने के बाद छोड़ा। मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा शासन में सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। उन्होंने बेस अस्पताल में विशेषज्ञों की नियुक्ति न होने और ऑलवेदर सड़क की खराब स्थिति का भी जिक्र किया। पंत ने आरोप लगाया कि सरकार जनता से विकास के झूठे दावे कर रही है। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, मनोज ओझा, दीपक लुंठी, अभिषेक बोरा, निशीद उप्रेती, नितिन सागर, नितेश कुमार, रोहित बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed