फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress will contest the Panchayat elections with full enthusiasm: Bhagirath

पंचायत चुनावों में कांग्रेस पूरे उत्साह के साथ उतरेगी : भगीरथ

Sun, 29 Jun 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Congress will contest the Panchayat elections with full enthusiasm: Bhagirath
पिथौरागढ़ में मीडिया से बातचीत करते कांग्रेस जिला प्रभारी भगीरथ भट्ट। संवाद
पिथौरागढ़। भाजपा ने जिस विकास के ढोल पीटे वह जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। भाजपा से लोग उब चुके हैं। कांग्रेस पूरे उत्साह के साथ पंचायत चुनाव में उतर रही है। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कांग्रेस चुनाव मैदान में उतारेगी। यह बात पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं नब्ज टटोलने पिथौरागढ़ पहुंचे कांग्रेस की जिला प्रभारी भगीरथ भट्ट ने कही।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय के एक होटल में मीडिया से बातचीत में जिला प्रभारी भट्ट ने कहा कि गांवों में सरकारी शिक्षा चौपट हो चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं के हाल खराब हैं। विकास के नाम पर जो सड़कें काटी गई हैं वह वाहन संचालन के लायक नहीं हैं। नौकरियां नहीं मिलने से युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। भाजपा के कार्यों से जनता पूरी तरह से ऊब गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरे उत्साह के साथ उतर रही है। जिले भर में कार्यकर्ताओं से चर्चा की जानी है। पिथौरागढ़ से इसकी शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय की तरह पंचायत चुनाव में पिथौरागढ़ में पार्टी के दोफाड़ होने के सवाल पर जिला प्रभारी ने कहा कि पिथौरागढ़ नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस ही एकतरफा थी। भाजपा कहीं नजर नहीं आ रही थी, लेकिन हार कांग्रेस के लिए बड़ा दुर्भाग्य थी। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने प्रत्याशी तय किया था। यदि विधायक मयूख महर को उम्मीदवार पसंद नहीं था तो उनको कांग्रेस से इस्तीफा देकर किसी और को समर्थन देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पार्टी के खिलाफ कार्य किए उनका निष्कासन किया गया। कुछ पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ नगर को छोड़कर जिले के अन्य स्थानों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से किया विचार विमर्श
कांग्रेस जिला प्रभारी भगीरथ भट्ट ने पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, बागेश्वर प्रभारी महेंद्र लुंठी, पिथौरागढ़ विधान सभा प्रभारी प्रदीप पाल, कपकोट प्रभारी मुकेश पंत, शमशेर महर, राजेंद्र भट्ट, एड. रमेश कापड़ी, मनोज टम्टा, विनोद कार्की, हरीश उपाध्याय, दीपक लुंठी, नितिन सागर, त्रिभुवन चुफाल, निशीथ उप्रेती, अनिल माहरा, आनंद ओझा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed