फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress State President Godiyal cornered the BJP government over inflation, paper leaks, corruption, and unemployment

Pithoragarh News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी पर भाजपा सरकार को घेरा

Mon, 29 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress State President Godiyal cornered the BJP government over inflation, paper leaks, corruption, and unemployment
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ लोहाघाट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार को जमकर घेरा।
विज्ञापन

सोमवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कुटियाल की अध्यक्षता और शैलेंद्र राय के संचालन में जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि भाजपा की धामी सरकार लोहाघाट विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपये आए, लेकिन लोहाघाट विधानसभा की अनदेखी की जा रही है। धारचूला विधायक हरीश धामी और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और बेरोजगारी आदि मुद्दे उठाए। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद अग्निवीर भर्ती को बंद किया जाएगा और जो 2027 में अग्निवीर रिटायर होकर आएगा उसे बगैर परीक्षा के उत्तराखंड पुलिस में भर्ती किया जाएगा, पुरानी पेंशन को फिर से बहाल किया जाएगा और टीईटी की बाध्यता को खत्म किया जाएगा। कहा कि महिलाएं कठिन परिश्रम कर अपने बच्चों को पढ़ाती हैं और भाजपा पेपर लीक करवाकर मेहनत करने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा ने राम मंदिर के नाम से लिए गए चंदे में भी घोटाला कर जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदियाल ने विधायक खुशाल अधिकारी की कार्यप्रणाली की सराहना की, कहा उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार आने पर विधायक अधिकारी चुनाव जीतकर सीधे कैबिनेट मंत्री बनेंगे। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उत्तम फर्त्याल के नेतृत्व में शिक्षकों ने टीईटी की बाध्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन दिया। यहां ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी, भगीरथ भट्ट, चांद सिंह बोहरा, नंदा बल्लभ बगौली, डॉ. महेश ढेक, पूरन कठायत, प्रहलाद सिंह अधिकारी, महेश भट्ट, प्रकाश माहरा, मनोज सामंत, शंकर सिंह बोहरा, सुरेश ढेक, संजय जोशी आदि कई महिलाएं मौजूद रहीं।



----
कांग्रेस का थामा हाथ
कांग्रेस की संकल्प यात्रा के दौरान कई प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। बाराकोट के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली सहित लोहाघाट, बाराकोट और पाटी क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। सभी का प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल और विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed