फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress honored Everest winner Manish Kasanyal

कांग्रेस ने किया एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल को सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Congress honored Everest winner Manish Kasanyal
एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल को सम्मानित करते पूर्व विधायक मयूख महर। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मयूख महर और कार्यकर्ताओं ने एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा मनीष कसन्याल ने एवरेस्ट फतह कर सीमांत जिले के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक मयूख महर ने एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल का माल्यार्पण कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि मनीष ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। वह सबसे कम उम्र के जोशीले युवा हैं जिन्होंने यह कीर्तिमान रच दिखाया है। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने मनीष को बधाई देते हुए के कहा की आज जिस दौर में युवा नशे की ओर खिंचे जा रहे हैं ऐसे समय में पिथौरागढ़ के एक युवा ने क्षेत्र का नाम रोशन कर युवाओं के लिए राह बनाई है। कार्यक्रम में विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट रमेश कापड़ी, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, विक्रम बिष्ट, मनोज खत्री, शंकर खड़ायत, हरीश गिरी, शंकर लाल, नारायण कोहली, मदन भट्ट, जावेद खान, शुभम बिष्ट, प्रकाश देवली, सुनील नगरकोटी आदि मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed