फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress, enraged over the blending of ethanol in fuel, burned an effigy of the government.

Pithoragarh News: ईंधन में ऐथेनॉल मिलाने पर भड़की कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Wed, 05 Aug 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Congress, enraged over the blending of ethanol in fuel, burned an effigy of the government.
पिथौरागढ़ में सिल्थाम तिराहे पर सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
पिथौरागढ़। ईंधन में ऐथेनॉल मिलाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने अपने चहेतों की फैक्टरी में बन रहे एथेनॉल को खपाने के लिए यह निर्णय लेकर आम जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं और वाहन स्वामियों को इसका नुकसान झेलना पड़ रहा है। कहा केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर यह कारनामा किया है। पूर्व सैनिक शमशेर महर ने कहा कि बीते दिनों उनके एक परिचित ने पंप से स्कूटी में पांच लीटर पेट्रोल भराया। सिर्फ 500 मीटर दूर जाने पर ही स्कूटी में खराबी आ गई इसका कारण एथेनॉल रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का हमेशा विरोध किया जाएगा। जनता अपने हितों के साथ खिलवाड़ करने वाली इस सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। प्रदर्शन करने वालों में दीपांशु वर्मा, आशीष हवार्ड, सुधीर चौहान, दीप वर्मा, नरेश कुमार, लक्षित भंडारी, रोहित बिष्ट, शंकर लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed