फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress celebrated the birth anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi

Pithoragarh News: कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

Tue, 20 Aug 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Congress celebrated the birth anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi
पिथौरागढ़ में जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस का - फोटो : रुद्रपुर रोडवेज पर बस में सीट के लिए जद्दोजहद करते लोग। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी ओर से किए गए योगदान को याद किया गया। इस दौरान चंपावत प्रभारी गणेश उपाध्याय ने वर्तमान सरकार के ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग के संबंध में 22 अगस्त को देहरादून में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में सब ठीक नहीं चल रहा है। इसका विरोध जरूरी है। उन्होंने प्रदर्शन में अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आने का आग्रह किया। संचालन निर्मल सिंह तड़ागी ने किया। यहां उमेश खर्कवाल, विमला सजवान, मोहन सिंह अधिकारी,अशोक वर्मा, मुरलीधर जोशी, प्रकाश सिंह बोहरा, विवेकानंद जोशी, बाला दत्त थ्वाल, हरीश उप्रेती, महिपाल, मोहित सिंह, रमेश चंद्र जोशी, कमल सिंह, मुकेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया पूर्व पीएम राजीव गांधी का जन्मदिन

लोहाघाट (चंपावत)। युवा कांग्रेस ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। युवा कांंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान लोकेश पांडे, विनोद कोठारी, विनोद बडेला, मंटूओली, अनिल कुमार, सोनम बोहरा मौजूद है।

...............
जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

पिथौरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
मंगलवार को तिलढुकरी स्थित जिला कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व .राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी की। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था में महिलाओं को भागीदारी बढ़ाने, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देने, देश में संचार क्रांति की शुरूआत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने देश में साक्षरता दर को बढ़ाने की सराहनीय पहल की। उनके कार्यकाल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की गई। 1989 में नई शिक्षा नीति लागू की गई इसका उद्देश्य शिक्षा को नई दिशा देना था। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रिषेंद्र महर, संतोष गोस्वामी, राहुल लुंठी, रघु सौन, गौरव महर, मनोज धामी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद





मुनस्यारी में स्व. राजीव गांधी को किए पुष्प अर्पित

मुनस्यारी। विकासखंड सभागार में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह कोरंगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने निर्णयों से आधुनिक भारत का मार्ग प्रशस्त किया। वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, छत्र सिंह खत्री, श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, तारा पांगती, सुंदर जौहरी, योगेश भाकुनी, रुक्मणी पांगती, शंकर धर्मशक्तू, लवराज, प्रकाश गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed