फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burnt the effigy of the government due to the rising inflation

लगातार बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the government due to the rising inflation
पिथौरागढ़। लगातार बढ़ रही महंगाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर महंगाई को कम करने की मांग की। उन्होंने शीघ्र महंगाई कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम आदमी की पहुंच से चीजें बाहर होती जा रही हैं। इसके बाद भी महंगाई कम करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि सरकार कोरोना काल में लगातार महंगाई को बढ़ाकर सही नहीं कर रही है। भाजपा के विधायकों पर आए दिन महिला उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं। सरकार की देखरेख में हरिद्वार कुंभ के दौरान आरटीपीसीआर घोटाला हुआ। सरकार इसकी जांच कराने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के किसानों की आय दोगुना करने के दावे भी पूरी तरह फेल हो गए हैं। प्रदेश महामंत्री मनोज ओझा ने महंगाई कम नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। इस मौके पर पद्मा बिष्ट, खीमराज जोशी, भूरे मियां, मदन भट्ट, त्रिलोक बिष्ट, हिमांशु ओझा, हीरा बिष्ट, सीता भारती, राजेश्वरी धामी, पुष्पा जोशी, दिनेश बिष्ट, करन सिंह, प्रकाश देवली, शुभम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed