फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burnt effigy of central and state government in Gangolihat to protest against rising inflation.

महंगाई बढ़ी तो कांग्रेसियों का पारा चढ़ा, गंगोलीहाट में कांग्रेस ने फूंका केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigy of central and state government in Gangolihat to protest against rising inflation.
गंगोलीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों मेे आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने इसके विरोध में सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अच्छे दिनों की सरकार लोगों को रूला रही है। रविवार को आक्रोशित लोग पूर्व जिपं सदस्य जगत सिंह खाती के नेतृत्व में गंगोलीहाट बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस खाती ने कहा कि एक ओर सरकार कोविड के कहर से परेशान हैं दूूसरी ओर सरकार लोगों को राहत देने बजाय लगातार मंहगाई बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से पेट्राल और अन्य खाद्य सामग्री के भी लगातार दाम बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी सरकार लगातार दाम बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के कहर के बाद लोगों का रोजगार छिना है सारे इनकम के साधन खत्म हो चुके हैं। ऐसे में मंहगाई बढ़ाना गलत है। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल के दामों में गिरावट आ रही है और दूसरी ओर भारत सरकार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों का किराया दोगना कर दिया है। ऐसे में लोग यात्रा करने से कतरा रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के पास अपना घर चलाने के लिए भी रुपयों का संकट पैदा हो गया है, वहीं राज्य सरकार ने रोडवेज की जो गरीब लोगों के यातायात का मुख्य साधन था। उसका किराया भी दोगुना कर दिया है। जिससे जनता को दोगनी मार पड़ रही है। उन्होंने शीघ्र मंहगाई कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ----:::: ये रहे शामिल :: मनोज टम्टा, मनोज मेहरा, मोहन बोरा, सुरेश बिष्ट, संजय रावल, किशोर कुमार, लाल सिंह, नाथ लाल, महेश लाल, केशर सिंह सुगड़ा, मनोहर सिंह और बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed