फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress burnt CM's effigy in Ascot

अस्कोट में कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt CM's effigy in Ascot
अस्कोट(पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले सीएम पर ही सीबीआई जांच होनी है। ऐसे में इस भ्रष्ट सरकार के सीएम को त्याग पत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में एकत्र होकर सीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 2016 में गो सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए एक व्यक्ति से सीएम द्वारा घूस लेने का मामला सामने आया है। मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह स्पष्ट हो गया है कि सीएम की जीरो टॉलरेंस की बातें सिर्फ दिखावा हैं। पुतला दहन में राज्य आंदोलनकारी गोविंद रावत, वीरजंग पाल, हिनकोट के प्रधान बहादुर बिष्ट, जतिन पाल, आनंद बल्लभ ओझा, कुंदन बसेडा़, बंटी पाल, खीम सिंह लुंठी समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed