कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले के चार दिन बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर आश्चर्य और गुस्सा जताते हुए कांग्रेसियों ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और जानना चाहा कि चुनाव से पहले पाकिस्तान को 56 इंच की छाती दिखाने वाले प्रधानमंत्री ने अब मौन क्यों साध लिया है। पुतला दहन के समय हुई सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री को अब देश की जनता को यह बताना चाहिए कि उनकी मजबूरी क्या है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए पाकिस्तान को ललकारने वाले नरेंद्र मोदी की जुबान पर अब ताला क्यों लग गया है।
जिला सचिव महिपाल वल्दिया और ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैए से ही आतंकी घटनाएं बढ़ रही हैं। गोरखा कल्याण परिषद के सदस्य कोमल शाही, मीडिया प्रभारी शंकर खड़ायत ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाना चाहिए। पुतला दहन के समय पवन पाटनी, दीनू तिवारी, नीतेश कुमार, महेश कुमार, भूपेंद्र वल्दिया, जावेद खान, मो. आसिफ आदि थे।
उधर, डीडीहाट में कांग्रेस के प्रदेश मंत्री प्रदीप पाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर उत्तराखंड का विकास ठप करने का आरोप लगाया। केंद्र सरकार के खिलाफ निकाले गए जुलूस और पुतला दहन के बाद गांधी चौक पर हुई सभा में पाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार उत्तराखंड के लिए आवंटित धन को रोककर यहां के विकास को ठप करने का काम कर रही है। आरोप लगाया कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है कश्मीर के हालात बद से बदतर हो गए हैं। आतंकवादी हमारे ही सैन्य ठिकानों में घुसकर हमारे सैनिकों को मार रहे हैं, परंतु मोदी सरकार पाकिस्तान पर कोई भी ठोस कार्रवाई करने से डर रही है। सभा में कांग्रेस की डीडीहाट जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा, राजेंद्र बोरा, रेवती जोशी, हरीश उपाध्याय, ललित भंडारी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
ईद-ए-नदीर पर्व पर जवानों को दी श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़। ईद-ए-नदीर का पर्व अंजुमन हैदरी खान कालोनी खड़कोट में धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और मेलमिलाप का है। जिला चिकित्सालय में अंजुमन हैदरी संस्था ने मरीजों को फल बांटे और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष यूसुफ खान, उपाध्यक्ष इब्राहीम खान, कोषाध्यक्ष याकूब खान आदि थे।