{"_id":"6988c8912413bf427d0a6aa2","slug":"congress-angry-over-renaming-of-mnrega-interacts-with-workers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-137991-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस में आक्रोश, श्रमिकों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस में आक्रोश, श्रमिकों से किया संवाद
Sun, 08 Feb 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
गणाई गंगोली में मनरेगा श्रमिकों के साथ संवाद करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के तहत ओलियागांव में मनरेगा श्रमिकों और ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार मनरेगा को समाप्त करना चाहती है। इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललित सिंह बनकोटी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर चल रही इस योजना को समाप्त कर रही है। यह योजना गरीबों को रोजगार देने के लिए शुरू की थी। मनरेगा का नाम बदलना, इससे रोजगार गारंटी हटाना और केंद्र अंश को कम करना इसे समाप्त करने की साजिश है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना को बचाना और इसे पूर्व की तरह लागू कराने के लिए कांग्रेस हर लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। वहां केदार बनकोटी, दिनेश मेहता, राजेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद