फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Completing applications for college students entered the exam

कॉलेज में परीक्षा आवेदनपत्र भरने को विद्यार्थी पहुंचे

Fri, 17 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Completing applications for college students entered the exam
पिथौरागढ़ कालेज में परीक्षा आवेदनपत्र भरने पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा आवेदनपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। कॉलेज का एक हिस्सा स्ट्रांग रूम और सुरक्षा बलों के रहने के लिए प्रशासन ने अधिग्रहीत कर रखा है, लेकिन कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक भवन में कामकाज जारी है। शुक्रवार को प्राइवेट बीए प्रथम वर्ष, बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष, एमए और एमकॉम के प्राइवेट विद्यार्थी फार्म जमा करने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि अभी परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में इस बार से सेमेस्टर प्रणाली लागू हो गई है। एक सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है। सिर्फ जो विद्यार्थी बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा प्राइवेट देना चाहते हैं, उनके फार्म जमा होने लगे हैं। स्नातक स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू होने से इस बार प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या कम हो जाएगी। सिर्फ बीए प्रथम वर्ष वालों को ही प्राइवेट फार्म भरने की सुविधा मिल रही है। पिछले वर्ष तक पांच हजार विद्यार्थी प्राइवेट परीक्षा फार्म भरते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed