फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Complete all preparations to stop forest fire

जंगल की आग रोकने के लिए सभी तैयारियां पूरी करें

Thu, 06 Apr 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Complete all preparations to stop forest fire
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने जंगल की आग रोकने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जिन क्षेत्रों में पिछले 10 सालों में आग लगने की घटनाएं अधिक हुई हैं। ऐसे क्षेत्रों को क्रिटिकल जोन घोषित करते हुए 24 घंटे कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों से मुखातिब मुख्य सचिव ने पर्याप्त संख्या में क्रू-स्टेशन बनाने के साथ ही कम्युनिकेशन प्लान के तहत संचार व्यवस्था पुख्ता करने और सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही आपदा प्रबंधन केंद्र में वन विभाग का वायरलेस सेट लगाने, प्रमुख वन संरक्षक को पर्याप्त संख्या में वायरलेस सेट खरीदने और जिला स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभागीय वनाधिकारी को पुलिस, प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जंगल की आग की घटनाओं पर रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को क्रू-स्टेशनों का स्वयं निरीक्षण करने के साथ ही जिला स्तर पर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। जंगल की आग रोकने के काम में ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने को कहा। जिन क्षेत्रों में आग की घटनाएं कम होंगी। उन ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारियों को पर्याप्त संख्या में उपकरण खरीदने के निर्देश दिए। जंगलों में अधिक से अधिक फायर लाइनों का निर्माण करने को कहा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मुख्य सचिव को जंगल की आग रोकने के लिए किए गए इंतजामों के बारे में बताया। इस दौरान सीडीओ आशीष चौहान, लोहाघाट आईटीबीपी के कमांडेंट आनंद सिंह, डीडीहाट आईटीबीपी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप, डीएफओ विनय भार्गव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed