फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Compact impact of the strike of Collectorate personnel

कलक्ट्रेट कर्मियों की हड़ताल का व्यापक असर

Wed, 17 Jan 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Compact impact of the strike of Collectorate personnel
पिथौरागढ़ में कार्य बहिष्कार के बाद प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के आह्वान पर कलक्ट्रेट में कार्यरत बाबुओं के कार्य बहिष्कार का व्यापक असर पड़ने लगा है। बुधवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। कलक्ट्रेट के किसी भी कक्ष में कोई काम नहीं हुआ। इस कारण लोगों को निराश लौटना पड़ा। कर्मचारी बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट के कर्मचारी अपनी इन मांगों को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन कर चुके हैं लेकिन शासन के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कर्मचारी इन मांगों को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन चलाने की तैयारी में हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवींद्र सिंह डीनियां और महामंत्री कमल किशोर पांडे ने बताया कि आंदोलन कलक्ट्रेट के संरचनात्मक ढांचे का पुनर्गठन करने, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने समेत कई मांगों को लेकर यह आंदोलन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार के बाद कर्मचारियों ने धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में गोवर्धन कापड़ी, नीरज पंत, प्रेम जोशी, श्याम सिंह बिष्ट, नंदन राम आदि ने विचार रखे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कार्य बहिष्कार इस समय 72 घंटे का है। अगले चरण में आंदोलन और उग्र किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed