{"_id":"586693ab4f1c1b425ceec996","slug":"commanding-officer-of-the-tips-for-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडिंग अफसर ने सफलता के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांडिंग अफसर ने सफलता के टिप्स दिए
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में युवाओं को टिप्स देते कर्नल नवीन राजन
- फोटो : अमर उजाला
28 पंजाब रेजीमेंट के कमांडिंग अफसर नवीन राजन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता के टिप्स दिए। कमांडिंग अफसर ने जिला पुस्तकालय को एनडीए, सीडीएस और सेना भर्ती संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सूचना विभाग के सभागार में युवाओं को टिप्स देते हुए कमांडिंग अफसर राजन ने निरंतर अध्ययन और हर विषय में महारत हासिल करने की कोशिश होनी चाहिए। यदि लक्ष्य हमेशा सामने रहेगा तो किसी तरह का भटकाव नहीं आएगा। कमांडिंग अफसर ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के प्रश्नों के जवाब दिए। कहा कि युवा रेजीमेंट मुख्यालय आकर भी उनसे टिप्स ले सकते हैं।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला सूचनाधिकारी गिरिजाशंकर जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सहयोग देने की बात कही। इस दौरान सूबेदार मेजर कृष्णकांत, रोहित चौड़ाकोटी, जगदीश कलोनी, विनोद चैंसर, प्रदीप खड़ायत, प्रियंका खत्री, जीवन भट्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन