{"_id":"59a2f8b94f1c1b6c768b477a","slug":"colorful-events-make-the-closing-memorable","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों ने समापन को यादगार बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों ने समापन को यादगार बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मोस्टामानू मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ मोस्टामानू मेला/महोत्सव का समापन हो गया है। समापन पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों के साथ ही स्कूली बच्चोें के दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने आयोजन को संस्कृति संरक्षण का संवाहक बताया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष जोशी और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र माहरा, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज सामंत ने मेला/महोत्सव समिति के प्रयासों की सराहना की। आंचल कला केंद्र हल्द्वानी, झूलाघाट, नेपाल के दलों के ने शानदार प्रस्तुति दी। गायक प्रकाश रावत, कैलाश कुमार, आयुश कोतवाल ने गीत सुनाए। सोरवैली पब्लिक स्कूल, दयानंद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने कला का प्रदर्शन किया। काजल ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
मेला/महोत्सव समिति के संरक्षक मेला प्रभारी वीरेंद्र सिंह बोहरा, मेला कमेटी के अध्यक्ष गणेश दत्त कांडपाल ने मेले में सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया। मीडिया प्रभारी एनडी कांडपाल, मेला कमेटी के प्रकाश जोशी, ललित मोहन धानिक, राजेंद्र कांडपाल, गोविंद सिंह बिष्ट, हयात सिंह तड़ागी, पूरन चंद्र पाटनी, जीवन सिंह आदि मेला संपन्न कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने स्वास्थ्य शिविर लगाया
मेला समापन के दिन व्यापार संघ के सहयोग से मोस्टामानू में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डा. पीसी पंत, डा. नरेंद्र शर्मा, डा. दीपांशु मेहरा ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। आयोजन समिति ने व्यापार मंडल के प्रयासों की सराहना की। साथ ही डॉक्टरों का आभार जताया।