फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   collision between two vehicles in pithoragarh

Uttarakhand: बरात में शामिल होने जा रहे लोगों की गाड़ी का एक्सीडेंट, दो वाहनों में हुई जोरदार भिड़ंत; चार घायल

Thu, 25 Jan 2024 10:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Jan 2024 10:48 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में दो वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पिथौगराढ़ भेजा है। दोनों वाहनों में कुल 12 लोग सवार थे।

विज्ञापन
collision between two vehicles in pithoragarh
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट पोस्ट ऑफिस के पास दो वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पिथौगराढ़ भेजा है। दोनों वाहनों में कुल 12 लोग सवार थे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर आ रही कार (यूके 05 डी 0181) और हल्द्वानी से मदकोट की ओर जा रही कार (यूके 05 टीए 2925) की घाट पोस्ट ऑफिस के पास भिंड़त हो गई। बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि वाहन दुर्घटना में एक कार के चालक कविंद्र देवली निवासी बल्थी, मदकोट (पिथौरागढ़) और मनोज सिंह के साथ दूसरे वाहन में सवार चालक होशियार सिंह और चंदर सिंह निवासी नैनीसैनी (पिथौरागढ़) घायल हो गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: 20 साल के लड़के ने पार्टी में बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, घटना सुनकर सभी रह गए दंग!

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों वाहनों में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए निजी वाहन से पिथौगराढ़ भेजा गया। बौतड़ी चौकी के पुलिस कर्मी महंगा राम और घाट चौकी की एसआई आरती ने राहत और बचाव कार्य किया। बताया जा रहा है कि लोहाघाट की ओर आ रहे वाहन में सवार पांच लोग बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वाहन में इसमें दूल्हे के परिजन भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed