फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cold morning and evening in Pithoragar huttarakhand

Uttarakhand Weather: पहाड़ों का मौसम सुहावना, चोटियों पर छाए बदरा; सुबह-शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड

Tue, 09 Dec 2025 05:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Dec 2025 05:01 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में बादल छाए रहने से निचले इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह-शाम लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Cold morning and evening in Pithoragar huttarakhand
Pithoragarh Weather

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते दिन आसमान में बादल मंडरा रहे थे लेकिन मंगलवार मौसम साफ रहा। हालांकि ऊंची चोटियां बादलों से ढकी हैं। हिमालयी क्षेत्रों में बादल छाए रहने से निचले इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह-शाम लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोग शाम होते ही ठंड से बचने को आग का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्र में काफी समय से बारिश नहीं हुई है। पिछले तीन-चार दिन से आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को उम्मीद थी कि बदरा बरसेंगे लेकिन वह दगा दे गए। जमीन में नमी नहीं होने से कई जगहों पर जंगलों से भी धुआं उठता दिख रहा है। पंचाचूली, राजरंभा, नाग्निधुरा, नेपाल स्थित धौलगिरी सहित हिमालय की अधिकांश चोटियां बर्फ नहीं पिघलने से काली पड़ चुकी हैं जो पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रही हैं।

विज्ञापन

पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी के प्रबंधक दीप पंत ने बताया कि यहां से दिखने वाले हिमालय का आकर्षक नजारा बादलों से ढका हुआ है। हालांकि मौसम साफ रहने से दिन में धूप तेज पड़ रही है। रात को पाला गिरने से सुबह के समय ठंड का असर बढ़ गया है। मुनस्यारी, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना समेत नदी तट से लगे गांवों में लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लकड़ी जलाकर आग सेंक रहे हैं। बदलते मौसम के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से ठंड से बचाव करने, खानपान में परहेज करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed