{"_id":"5fd4fcae8ebc3e3b430ac47a","slug":"cm-solar-scheme-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld407129987","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत दो आवेदकों के स्थापना स्थल मानकों के अनुरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत दो आवेदकों के स्थापना स्थल मानकों के अनुरूप
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत दो आवेदकों का स्थापना स्थल मानकों के अनुरूप पाया गया है। जबकि योजना के लिए तीस आवेदन पत्र मिले थे। इनमें से 26 पूर्ण आवेदनों की स्थल जांच यूपीसीएल ने तकनीकी मानकों के अनुसार की। मानकों के अनुसार 63 केवीए या उससे अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर परियोजना स्थल से 300 मीटर हवाई दूरी तक होना चाहिए।
डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में आयोजित समिति ने दो आवेदनों को स्वीकृत किया गया। डीएम ने कहा कि जिले में 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों की सीमित संख्या होने के कारण और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश ट्रांसफार्मर 25 केवीए क्षमता के होने के दृष्टिगत कई लोगों को योजना का लाभ न मिलने पर योजना के मानकों में 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से सोलर प्लांट के संयोजन आधारित संशोधन के सुझाव शासन को भेजे जाने के निर्देश वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा को दिए। इससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। बैठक में वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा अखिलेश शर्मा, ईई यूपीसीएल नितिन गर्खाल, जिला सहकारी बैंक के मुख्य महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी आदि रहे।
सौर स्वरोजगार योजना को लगाए शिविर
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा को समस्त विकासखंडों में सौर स्वरोजगार योजना की जानकारी आम जनता को देने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। योजना के बृहद प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम्य विकास विभाग और अन्य विभागों से भी सहयोग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि आवेदक को बैंकों से सहयोग दिलाने के लिए विभाग बैंकों से तालमेल बनाएं। कहा कि इसके लिए शीघ्र ही रोस्टर तैयार करें। उन्होंने कहा कि उरेडा और यूपीसीएल आपसी तालमेल के साथ कार्य कर परियोजनाओं को स्थापित कर लोगों को इसका लाभ दें।