{"_id":"57dc21794f1c1b5e48d47528","slug":"cm-sauce-eaten-with-the-blocks-kutto","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने चटनी के साथ खाया सिल्ली, कुट्टो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने चटनी के साथ खाया सिल्ली, कुट्टो
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
रं संग्रहालय में सिल्ली, कुट्टी का नाश्ता करते मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
धारचूला में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सारी औपचारिकताओं को दरकिनार कर नाश्ते के लिए रं संग्रहालय पहुंचे। वहां उनके आग्रह पर सिल्ली और कुट्टो (फांफर और पल्थी) की रोटी बनाई गई। चटनी के साथ उन्होंने जमीन पर बैठकर रोटी खाई। मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम एनएचपीसी के गेस्टहाउस किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह वह जैसे ही धारचूला पहुंचे तो रं संग्रहालय के संचालकों के आग्रह पर वह पहले रं संग्रहालय पहुंचे। वहां पर नाश्ता पहले से तैयार था। मुख्यमंत्री ने जूते खोले और जमीन पर बैठ गए। फांफर और पल्थी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगता है। इसे पौष्टिक भोजन माना जाता है।
विज्ञापन
इससे पहले देर रात डाकबंगले में आयोजित बैठक में अफसरों से कहा कि वह जनता की समस्या को प्राथमिकता से हल करें। बैठक में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, एसपी रोशन लाल शर्मा, एसडीएम संतोष पांडे, लघु जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल, यूपीसीएल के एसई अतुल गर्ब्याल, आरईएस के एसई धीरेंद्र खुन्नू सहित कई विभागों के शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। नाश्ते के समय सीएम के साथ राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, कैलाश रावत, ब्लॉक प्रमुख नेत्र कुंवर, उर्मिला गुंज्याल आदि थे।
विज्ञापन