फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM Pushkar Singh Dhami seeks support in favor of BJP Mayor candidate Kalpana in pithoragarh

पिथौरागढ़ में सीएम धामी: भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट, उपलब्धियां गिनाई; कांग्रेस पर साधा निशाना

Sat, 18 Jan 2025 01:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami seeks support in favor of BJP Mayor candidate Kalpana in pithoragarh
पिथौरागढ़ में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ नगर निगम से भाजपा मेयर प्रत्याशी कल्पना देवलाल के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। इस दौरान सीएम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड आज समग्र विकास की ओर अग्रसर है। पिथौरागढ़ से हवाई सेवा को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश के साथ यदि निगमों में पार्टी की सरकार होगी तो विकास तेजी से होगा। योजनाओं को धरातल पर उतारने में तालमेल रहेगा। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि सुविधाओं में आधारभूत संरचना को तेज किया जा रहा है।
 

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद यहां पर्यटन तेजी से बढ़ा है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण, वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने सीमांत की जनता से मंच से पार्टी के सभी निकायों में परचम फहराने का आह्वान किया।
 

पिथौरागढ़ को बनाएंगे आधुनिक शहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाया है। अब इसे आधुनिक शहर बनाने के लिए कार्य करना होगा। निगम का विस्तार होने से विकास के लिए अधिक धन मिलेगा। कहा कि मेडिकल कालेज के लिए 700 करोड़ रुपया स्वीकृत किया गया है। तीन साल में यह आधुनिक सुविधाओं के साथ कार्य करना शुरू कर देगा। उन्होंने यहां की गई विकास की कई उपलब्धियों को भी गिनाया।

विकास में मील का पत्थर साबित होगा नगर निगमः अजय
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि सरकार ने पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाया है जो यहां के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बगैर नाम लिए विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जो कागज के जहाज उड़ा कर कहते थे कि कब उड़ेगा जहाज, अब यहां से दिल्ली, देहरादून, पंतनगर तक जहाज उड़ रहा है। कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। उनके जो भी मुद्दे हैं सभी का समाधान कर लिया गया है। मंत्री टम्टा ने कहा कि पिथौरागढ़ को भविष्य में विकास की कई नई सौगातें मिली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed