फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM administered to rehabilitate the memory of those Bstdi

बस्तड़ी वालों ने सीएम को दिलाई पुनर्वास की याद

Fri, 16 Sep 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Sep 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
CM administered to rehabilitate the memory of those Bstdi
धरना देते बस्तड़ी के आपदा प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

एक जुलाई की आपदा में तबाह बस्तड़ी के लोगों ने अब तक पुनर्वास न होने के मामले में मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने विरोध जताया। इन लोगों ने कुछ समय तक आयोजन स्थल खेल स्टेडियम में धरना भी दिया। मुख्यमंत्री ने बस्तड़ी के लोगों का हर हाल में पुनर्वास करने की बात कही है।

विज्ञापन


बस्तड़ी के लोग मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सुबह ही जिला मुख्यालय पहुंच गए थे। इन लोगों ने एक अदद आशियाना दे दो नारे लिखे बैनर के साथ स्टेडियम में कुछ देर के लिए धरना दिया। नए बस्तड़ी में जगह चयनित होने के बाद भी आवास नहीं बनने पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में आपदा प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को उनकी पुनर्वास की घोषणा की याद दिलाई। कहा कि बस्तड़ी की ठुलखाली में पर्याप्त जमीन मौजूद है। उसमें आपदा प्रभावितों के लिए आवास बनाने में सरकार को देर नहीं करनी चाहिए। ग्राम वासियों ने आपदा प्रभावित 32 लोगों की सूची भी मुख्यमंत्री को सौंपी। 
विज्ञापन


बस्तड़ी के प्रभावितों को विस्थापित करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएम को जमीन फाइनल करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आपदा प्रभावितों के नाम जमीन का आवंटन कर दिया जाएगा। मकान बनाने के लिए धन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed