फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Closed roads increased the problem, supply in villages faltered

Pithoragarh News: बंद सड़कों ने दिक्कत बढ़ाई, गांवों में आपूर्ति लड़खड़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Closed roads increased the problem, supply in villages faltered
मलबे से पटी पत्थरकोट-तोमिक सड़क। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के लोगों की बंद सड़कों ने दिक्कत बढ़ा दी है। जिले में अब भी 16 सड़कें बंद हैं, इससे 55 से अधिक गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। वाहनों की आवाजाही ठप होने से गांवों में आपूर्ति लड़खड़ा गई है। सब्जी, राशन सहित अन्य सामग्री की किल्लत होने से लोग परेशान हैं। लंबे समय बाद भी सड़कों पर आवाजाही शुरू न होने से आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश के बाद जिले की अधिकांश सड़कें बंद हो गई थीं। कई सड़कों को लंबे समय बाद भी नहीं खोला जा सका है। एक जिला मार्ग सहित 16 ग्रामीण सड़कों पर अब भी रफ्तार थमी है, इससे 40 हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

धारचूला और डीडीहाट विकासखंड में सबसे अधिक 12 सड़कें बंद हैं। लंबे समय से सड़कों पर आवाजाही ठप रहने से गांवों में राशन, फल, सब्जी सहित अन्य सामग्री पहुंचना मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानों में सामान खत्म होने से लोगों के लिए इसका प्रबंध करना चुनौती बन गया है। लोग किसी तरह पैदल सफर कर मुख्य बाजारों तक पहुंच रहे हैं, तब जाकर पीठ पर ढोकर सामान घर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में रसोई गैस सिलिंडर न पहुंचने से लोग लकड़ी का चूल्हा फूंकने के लिए मजबूर हैं। आपदाकाल में बंद सड़कों को जल्द खोलने के दावे तो हो रहे हैं। लंबे समय से बंद सड़कें और इससे परेशान लोग सभी दावों को फेल साबित कर रहे हैं। संवाद
पिथौरागढ़-टनकपुर सड़क पर नहीं घूमे रोडवेज बसों के पहिए
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे पर स्वाला के पास तीन दिन पूर्व सड़क बंद हो गई थी, इससे इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन रोकना पड़ा। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, देहरादून के लिए वाया अल्मोड़ा 16 बसों का संचालन किया जा रहा है। टनकपुर रूट बंद होने से 36 से अधिक बसों का संचालन अब भी ठप है।
बृहस्पतिवार को स्वाला के पास छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है, लेकिन बसों का संचालन न होने से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसें स्टेशन में खड़ी रहीं और यात्रियों को टैक्सी में अधिक किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने कहा कि पिथौरागढ़-टनकपुर रूट पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही बसों का संचालन किया जाएगा।

------------------
ये सड़कें हैं बंद
चंडाक-बांस-आंवलाघाट, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकुना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, नाचनी-भैंसकोट, होकरा-नामिक, मदकोट-बोना, गिनी बैंड-समकोट, बांसबगड़-गूंठी, कोटा-मुनस्यारी, खड़िक-मलौन, मुनस्यारी-रायाबजेता, सल्ला-रौतगड़ा, ड्योड़ा-बारमौ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed