{"_id":"481e92e7297673eaff9426055d825bf9","slug":"climate-literacy-rally-came-in-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में निकली क्लाइमेट साक्षरता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में निकली क्लाइमेट साक्षरता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने प्रकल्प क्लाइमेट साक्षरता के तहत शनिवार को शहर में विशाल रैली का आयोजन किया। रैली में विभिन्न स्कूलों के करीब 1500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली और देवसिंह मैदान में संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चे पर्यावरण संरक्षण की अपील में नारे लगा रहे थे। समाज के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी एचएस बोहरा ने तो समापन 130 पर्यावरण बटालियन के कमांडिंग आफीसर नंदू कुमार बीएन ने किया। दोनों अधिकारियों ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से समाज में जागरूकता आती है।
कर्नल बीएन ने कहा कि बटालियन पिछले साल की तरह इस साल भी पौधरोपण कार्यक्रम चलाएगी।
आशुतोष महाराज की शिष्या भक्ति प्रभा भारती, रक्षिता भारती ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यदि प्रकृति अपना रूप परिवर्तित कर रही है तो इसकगा जिम्मेदार केवल और केवल मानव है। मानव प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग कर रहा है। इसी कारण प्रकृति ने विनाशकारी रूप धारण कर लिया है। जेसी तिवारी, बीसी जोशी, जेसी पुनेड़ा, दीपक चंद राजा, ऊषा पुनेड़ा, भागीरथी जोशी, नीरज चंद, नीरू चंद, रितु धामी आदि ने विचार रखे।