पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें रैली निकालकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया गया।
प्राचार्य प्रो. अशोक नेगी ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन में बेहद जरूरी है। अनुशासन में रहते हुए एनसीसी कैडेट स्वच्छता का जो संदेश दे रहे हैं, वह सराहनीय है। डॉ. हेमलता मिश्रा ने कैडेटों को स्वच्छता का महत्व बताया। कोविड काल में सफाई की अधिक जरूरत बताई। कैडेटों ने टैगोर गार्डन, ध्वजारोहण पार्क, वेब प्रांगण, पीजी विज्ञान, छात्रावास और मुख्य भवन में कई जगह फैले कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। कार्यक्रम में डॉ. पुष्कर बिष्ट, डॉ. गिरीश चंद्र पंत, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. अभिषेक कुमार पंत आदि रहे।