फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   "Ckkd-Bkkd 'children were excited to see

‘छक्कड़-बक्कड़’ देखकर बच्चे हुए उत्साहित

Sun, 04 Oct 2015 10:11 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
"Ckkd-Bkkd 'children were excited to see
पिथौरागढ़-चंपावत जिले में अमर उजाला का अंतिम मूवी मेला रविवार को गंगोलीहाट के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संपन्न हो गया। सैकड़ों बच्चों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने अमर उजाला की विकास यात्रा की जानकारी ली। ‘छुटक्कन की महाभारत’ और ‘छक्कड़-बक्कड़’ मूवी को देख बच्चे बेहद उत्साहित हो गए।
विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावत ने मूवी मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने आयोजन की सराहना की। इस मौके पर दिनेश धानिक, नवीन महरा, दीपक महरा समेत तमाम लोग थे। शिक्षक प्रवीण कुमार, वीरेंद्र खाती, विजय कांडपाल, भूपेंद्र सिंह, हरगोविंद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। भारी संख्या में उपस्थित बच्चों ने मूवी देखी। यह आवासीय विद्यालय है। रविवार को भी बच्चे आवासीय विद्यालय में ही रहते हैं।
विज्ञापन

दूसरा कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट ने मूवी मेला का उद्घाटन किया। हर अच्छे आयोजन से अच्छी शिक्षा मिलती है। इस मौके पर भगवान सिंह, सीबी पंत भी मौजूद थे। कस्तूरबा विद्यालय में भारी संख्या में बच्चों ने अमर उजाला की विकास यात्रा पर दिखाई गई लघु फिल्म में अखबार में लगातार बदलती रही तकनीक और अमर उजाला के लोकप्रिय होने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed