{"_id":"682cb825ef9a6b423601cd43","slug":"cine-actor-hemant-pandey-will-be-the-brand-ambassador-of-manas-college-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128054-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सिने अभिनेता हेमंत पांडेय होंगे मानस कालेज के ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सिने अभिनेता हेमंत पांडेय होंगे मानस कालेज के ब्रांड एंबेसडर
Tue, 20 May 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रसिद्ध सिने अभिनेता हेमंत पांडेय अब सीमांत युवाओं का पलायन रोकने और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए पिथौरागढ़ के मानस काॅलेज के ब्रांड एम्बेसडर होंगे। ग्राम पाभैं को संस्कृति ग्राम की परिकल्पना के साथ ही उसे शूटिंग विलेज के रूप में स्थापित कर यहां पर्यटन एवं फिल्म उद्योग के नए द्वार खोलने की पहल स्वागत योग्य है। उनकी इस पहल पर मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से हेमंत पांडेय का नागरिक अभिनंदन किया गया। मानस काॅलेज के निदेशक देवाशीष पंत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि काॅलेज के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। काॅलेज के मंथन सभागार में प्रमुख आयोजक और मानस ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार पंत ने हेमंत पांडेय की शूटिंग विलेज स्थापित करने की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल से जहां सीमांत जनपद पिथौरागढ़ को नई पहचान मिलेगी। हेमंत पांडेय ने कहा कि वह अभिनंदन समारोह से अभिभूत हैं और अपनी माटी में शूटिंग विलेज स्थापित करने की उनकी ऊर्जा दोगुनी हो गई है। उन्होंने काॅलेज में मास कॉम एंड जर्नलिज्म विभाग का भी उद्घाटन किया। मानस ग्रुप के विभागाध्यक्ष अंशुल पंत ने अभिनंदन पत्र पढ़ा। यहां डॉ. दिनेश जोशी, दयानंद भट्ट, जनार्दन उप्रेती, किशोर पंत, ललित पंत, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, प्रकाश जोशी, कैलाश कुमार, लक्ष्मी भट्ट, मानस ग्रुप की प्रबंधक कंचन लता पंत, निदेशक मीनू भट्ट, यशोदा पाठक, योगेश भट्ट, दीपा जोशी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन