{"_id":"5cc34057bdec22142c5cd4bf","slug":"chinese-machines-are-using-jewelery-vendors","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मशीनों का प्रयोग कर रहे हैं आभूषण विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मशीनों का प्रयोग कर रहे हैं आभूषण विक्रेता
Fri, 26 Apr 2019 11:01 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
ज्वाइंट कंट्रोलर केके शर्मा।
- फोटो : पिथौरागढ़
विधिक माप विभाग देहरादून से ज्वाइंट कंट्रोलर के नेतृत्व में आई टीम ने कुमाऊं मंडल के नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम को कहीं पेट्रोल पंप में गड़बड़ी मिली तो कहीं जौहरी चायनीज मशीनों का प्रयोग करते पाए गए। टीम को जांच के दौरान 10 मामलों में अनियमितता मिली है। सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन पर 50 हजार से ढाई लाख तक का जुर्माना हो सकता है।
ज्वाइंट कंट्रोलर केके शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 और उपभोक्ता पैकेज वस्तु नियमावली 2011 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सही सामान और उसकी उचित मात्रा दिलाने के लिए राशन, पेट्रोल, गैस आदि की जांच की जा रही है। पिथौरागढ़ के एक पेट्रोल पंप के दो नोजलों में गड़बड़ी मिली है। अल्मोड़ा जिले के दन्यां में एक पेट्रोल पंप में पांच लीटर तेल की जांच में 40 एमएल की कमी पाई गई। भिकियासैंण में स्कवैश फूड प्रोडक्ट, यूए हिल फूड प्रोडक्ट भवाली में वजन कम पाया गया है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंपों के लिए नियम हैं कि मालिक रोज पंप पर जांच करें। किसी भी तरह की कमी मिलने पर मशीन को तुरंत बंद करें। उसकी विभागीय जांच कराएं।
शर्मा ने बताया कि आभूषणों की दुकानों में विक्रेता चायनीज मशीनों का प्रयोग कर रहे हैं। इन मशीनों को बाट माप विभाग से प्रमाणित नहीं किया गया है। साथ ही आभूषण कितने कैरेट का है यह भी नहीं लिखा गया है। जौहरी आज भी तोला (अमैट्रिक इकाई) में वजन ले रहे हैं जो कि वर्षों पूर्व बंद हो गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ता हितों के साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान खामी मिलने पर सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। टीम में सहायक नियंत्रक बाट माप कुमाऊं मंडल खुशाल सिंह रावत, वरिष्ठ निरीक्षक हल्द्वानी एलएम पंत, किच्छा कैलाश चंद्र पंत, पिथौरागढ़ शांति भंडारी मौजूद रहे।