फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children created impressive models at the block-level science festival

Pithoragarh News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बच्चों ने बनाए आकर्षक मॉडल

Sat, 17 Oct 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Children created impressive models at the block-level science festival
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी लोहाघाट में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य बीडी ओली ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नवीन पांडेय और श्याम दत्त चौबे ने महोत्सव के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। जूनियर वर्ग में होली विजडम के तेजस मुरारी प्रथम, दिव्यांश बिष्ट द्वितीय और ओकलैंड पब्लिक स्कूल की दिव्या पांडेय तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में जीजीआईसी की भूमिका पांडेय, ओकलैंड पब्लिक स्कूल के मोहित पांडेय और होली विजडम के अनिमेश जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राजीव नवोदय विद्यालय प्रथम, जीआईसी द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय पऊ तृतीय रहा। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रियांशु पांडेय, हिमांशु कुमार, पारस विश्वकर्मा, सचिन कुमार, प्रभात चंद, मयंक भट्ट, संदीप राम, गणेश सिंह, कमल राम, नेंसी विश्वकर्मा, दीपांशु भंडारी और दीपांशु चंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रकाश चंद्र सिंह बोहरा, प्रदीप जोशी, विजय जोशी, प्रीति तिवारी और बबीता बिष्ट निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed