फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Child Welfare Society honored

Pithoragarh News: चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Child Welfare Society honored
पिथौरागढ़। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने रविवार को घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी को सम्मानित किया। उन्होंने पिछले आठ वर्षों से चलाए जा रहे अभियान के लिए संस्था कार्यकर्ता प्रेमा सुतेरी की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर बताया गया कि संस्था से जुड़े बच्चे नुक्कड़ नाटक, रैलियों के माध्यम से नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। 200 से अधिक नुक्कड़ नाटक कर चुके संस्था के बच्चों का लक्ष्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। संस्था अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि पिथौरागढ़ सहित चंपावत और बागेश्वर जिलों में भी संस्था के बच्चे नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता फैलाने और नशा मुक्त समाज बनाने में जुटे हैं। इसके अलावा यात्रा के माध्यम से पूरे राज्य में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रई गुफा में चलाया सफाई अभियान
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के बच्चों ने रविवार को नगर की प्रमुख रई गुफा परिसर में सफाई अभियान चलाया। लोगों से कूड़े का निस्तारण कूड़ेदान में ही करने की अपील की गई। इसके बाद मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। यहां अजय ओली, गिरीश चंद्र आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed