{"_id":"26366b3b57e4fc567aba6bd0520f9d0f","slug":"chief-secretary-and-dm-will-be-tomorrow-gunji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव और डीएम कल जाएंगे गुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव और डीएम कल जाएंगे गुंजी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 20 May 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील प्रशासन ने अपने स्तर से कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का फैसला लिया है। एसडीएम एके पांडे ने मंगलवार को हेलीकाप्टर से गुंजी जाकर यात्रा मार्ग की स्थिति का जायजा लिया। 21 मई को प्रदेश के मुख्य सचिव एन रविशंकर और डीएम सुशील कुमार भी हेलीकाप्टर से गुंजी का दौरा करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि कैलास मानसरोवर यात्रियों के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाने के लिए 13 जून को सीएम हरीश रावत धारचूला आ सकते हैं।
एसडीएम ने बताया कि यात्रा मार्ग में गुंजी सबसे अहम पड़ाव है। वहां पर यात्रियों को दो रात रुकना पड़ता है। गुंजी में ही यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। गुंजी पड़ाव में सभी व्यवस्थाओं को तेजी से जुटाया जा रहा है। कुमाऊं मंडल विकास निगम का स्टाफ वहां पर इस माह के अंत तक तैनात हो जाएगा। गुंजी पड़ाव में राशन तथा अन्य सामग्री को ज्यादा मात्रा में रखा जाएगा। सामान के ढुलान का काम जल्दी शुरू होगा। पैदल रास्ते की मरम्मत के लिए लोनिवि के मजदूर काम कर रहे हैं। यात्रियों को धारचूला से नारायणआश्रम तक वाहनों से ले जाया जाएगा। वहां से पैदल सफर शुरू होगा।