{"_id":"686179ecf1ba2f25670a4a05","slug":"chief-minister-released-the-book-of-bravery-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129613-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुख्यमंत्री ने किया शौर्य की पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुख्यमंत्री ने किया शौर्य की पुस्तक का विमोचन
Sun, 29 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
ललित शौर्य की पुस्तक का विमोचन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। स्रोत: स्वयं
पिथौरागढ। बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य की पुस्तक स्वास्थ्य के प्रहरी का विमोचन राजकीय आवास देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। यह पुस्तक विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूकता प्रदान करती है। पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शौर्य का लेखन अत्यधिक प्रभावी है।
शौर्य ने कहा कि इस पुस्तक में विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके तो बताए ही गए हैं। फास्ट फूड के दुष्प्रभावों की जानकारी भी किताब में दी है। बता दें कि लेखन में ललित को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान समेत कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
शौर्य की कहानियां अंग्रेजी, तेलगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती आदि भारतीय भाषाओं में अनुवादित हो चुकी हैं। इसके साथ ही कुमाउंनी और गढ़वाली में भी कविताओं का अनुवाद हुआ है। वहां सीएम के अपर सचिव एवं निदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, इंजी. विपिन शाह, कॉर्डिनेटर मुख्यमंत्री दलबीर सिंह दानू, प्रमुख निजी सचिव मोहन जोशी आदि थे। संवाद