फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chief Minister Dhami will come to Pithoragarh on 15th

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री धामी 15 को आएंगे पिथौरागढ़

Sat, 06 Jan 2024 09:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Jan 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami will come to Pithoragarh on 15th
पिथौरागढ़ स्थित देव सिंह मैदान का निरीक्षण करतीं डीएम, एसपी और अन्य। संवाद

विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 जनवरी को प्रस्तावित जनपद भ्रमण के कार्यक्रम को लेकर डीएम रीना जोशी ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए समय पर तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देव सिंह मैदान में आयोजित होगा।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सभी विभागीय अधिकारी अपनी-अपनी विकास योजनाओं जिनके शिलान्यास, लोकार्पण किया जाना है उनकी सूची अर्थ एवं संख्या अधिकारी को देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने लोनिवि के ईई से देव सिंह मैदान का निरीक्षण कर बेरीकेडिंग, पंडाल, कुर्सियां, स्टॉल बनाने की तैयारी करने के निर्देश दिए। बताया कि कार्यक्रम के दौरान विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। लाभार्थी परख योजनाओं के चेक वितरित किए जाएंगे। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ नंदन कुमार, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डीएम ने एसपी लोकेश्वर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ देव सिंह मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां जिपं अध्यक्ष दीपिका बोरा, राज्य दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed