Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chief Minister Dhami is not 'tough' (dhakad): MLA Dhami

मुख्यमंत्री धामी धाकड़ नहीं : विधायक धामी

Sat, 14 Nov 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami is not 'tough' (dhakad): MLA Dhami
पिथौरागढ़। चुनाव नजदीक हैं और माहौल अभी से गर्माने लगा है। जौलजीबी मेले में कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिले। समस्याएं नहीं सुनने पर धारचूला विधायक हरीश धामी भड़क गए। उन्होंने कहा कि सीएम धाकड़ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मेले की अध्यक्षता दी गई लेकिन उन्हें क्षेत्र की समस्याएं रखने का मौका नहीं दिया गया। वह सीएम को उनकी पुरानी घोषणाएं याद दिलाना चाह रहे थे जो अब तक अधूरी हैं। इस बात को सीएम समझ चुके थे और बगैर उनकी बातों को सुने ही मेले से चले गए।
विज्ञापन


विधायक हरीश धामी ने कहा कि उन्हें अध्यक्षता करने के लिए मेले में बुलाया गया। सीएम ने अपना संबोधन किया। जब उनकी बारी आई तो माइक बंद कर दिया गया। वह सीएम का विरोध नहीं बल्कि उन्हें उनकी घोषणाएं याद दिलाना चाह रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने बीते वर्ष इसी मेले में पहुंचकर मेला स्थल का सुंदरीकरण, धारचूला में टैक्सी स्टैंड और बाईपास निर्माण की घोषणा की थी जो अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। उन्हें कहना था कि सीएम साहब नई घोषणाएं करना छोड़ पहले पुरानी घोषणाओं को सार्थक करें। शायद सीएम इस बात को समझ चुके थे। यही कारण रहा कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया और सीएम बगैर क्षेत्रीय विधायक और क्षेत्र की समस्याएं सुने ही मेले से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में सामने आया यह विवाद भविष्य में क्या रंग लाएगा यह सवाल चर्चाओं में है। चुनाव से ठीक पहले दोनों धामी में टकराव का माहौल क्या गुल खिलाएगा लोगों में यह चर्चा आम है।
नई योजनाओं के साथ 100 करोड़ के खड़ंजों का भी होना चाहिए लोकार्पण

विधायक हरीश धामी ने सीएम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये सिर्फ खड़ंजों पर खर्च कर दिए गए हैं। यह काम भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला है जबकि वह खड़ंजों की जगह क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों की बात करते आए हैं। विधायक ने कहा कि जब सीएम अन्य योजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं तो करोड़ों के खड़ंजों का भी लोकार्पण उन्हें करना चाहिए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। संवाद

हर बार होती है कनार तक सड़क बनाने की घोषणा, ग्रामीण बैठे हैं भूख हड़ताल पर
पिथौरागढ़। विधायक हरीश धामी ने अपनी विधानसभा को जिले के दूरस्थ गांव कनार तक सड़क निर्माण के मामले में भी सीएम पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कनार के लोग आज भी 18 किलोमीटर का पैदल सफर कर रहे हैं। बीमारों और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए डोली ही सहारा है। सरकार ने कई बार कनार गांव तक सड़क पहुंचाने की घोषणा कर दी है जो अब तक साकार नहीं हो सकी है। सीएम जौलजीबी मेले में आकर विकास की बात कर रहे हैं और कनार के ग्रामीण जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं जनसमस्याओं को वह सीएम के समक्ष रखना चाहते थे लेकिन उन्हें बोलने का मौका ही नहीं दिया गया जो प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन है। संवाद

विधायक को बोलने से रोकने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने की आलोचना

पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले में स्थानीय विधायक हरीश धामी को नहीं सुनने की धीरेंद्र प्रताप ने आलोचना की है। उन्होंने प्रेस बयान जारी कर कहा कि इस समारोह की विधायक हरीश धामी अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री का उनकी बात सने बिना चुपचाप वहां से विदा हो जाना संसदीय मूल्यों की अवहेलना है।

उन्होंने कहा कि जहां भी मुख्यमंत्री जाते हैं नियम है कि वहां का स्थानीय विधायक भी अपना संबोधन देगा। मुख्यमंत्री का उन्हें बोलने से रोकना और चुपचाप वहां से निकल जाना निंदनीय है। इस कृत्य के लिए उन्हें विधायक और धारचूला की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भी मुख्यमंत्री के आचरण की समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों में प्रतिस्पर्धा और आपस में मतभेद हो सकते हैं परंतु राजनीतिक मूल्यों का अवमूल्यन करना दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed