{"_id":"69236518015d1b22c80b568d","slug":"checking-campaign-launched-to-prevent-human-trafficking-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-135121-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मानव तस्करी की रोकथाम के लिए चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मानव तस्करी की रोकथाम के लिए चलाया चेकिंग अभियान
Mon, 24 Nov 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम के लिए संयुक्त बैठक के साथ ही चेकिंग अभियान चलाया। एएचटीयू, धारचूला कोतवाली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इससे पूर्व सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और मानव तस्करी की रोकथाम को कारगर बनाने पर विचार विमर्श किया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सतीश शर्मा, एसएचओ कोतवाली धारचूला हरेंद्र सिंह नेगी, प्रेम बल्लभ छिमवाल, महेंद्र सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन