फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cheap coal sellers protested against the government

Pithoragarh News: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2023 10:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Dec 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Cheap coal sellers protested against the government
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद
पिथौरागढ़। सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को सस्ता गल्ला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि 28 अक्तूबर को खाद्य मंत्री और मुख्यमंत्री ने संगठन को 15 नवंबर तक पर्वतीय जिलों के सस्ता गल्ला विक्रेताओं के मानदेय के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा, लेकिन वर्तमान तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। 15 नवंबर 2023 तक समस्त अवशेष बिल भाड़ा का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। संगठन के जिला महासचिव केसी जोशी ने कहा कि अगर 31 दिसंबर तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो एक दिसंबर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में सोबन सिंह कार्की, अनिल जोशी, कमल टम्टा, ललित महर, केशर सिंह, होशियार, अनिल चंद, संतोष पंत, भगवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed