फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CHC Munsiyari becomes referral center, increasing problems for patients

Pithoragarh News: सीएचसी मुनस्यारी बना रेफरल सेंटर, मरीजों का बढ़ रही परेशानी

Thu, 30 Oct 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Oct 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
CHC Munsiyari becomes referral center, increasing problems for patients
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। चीन सीमा से सटे मुनस्यारी का सीएचसी में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। इससे क्षेत्र की 20 हजार की आबादी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है। कई बार यहां घूमने आए पर्यटकों को भी सिस्टम की खामी का खामियाजा भुगतना पड़ता है। अस्पताल में मामूली इलाज मिलता है और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

सीएचसी में महिला, बाल, हड्डी रोग सहित सात विशेषज्ञों के पद स्वीकृत हैं। अस्पताल छह सामान्य चिकित्सकों के सहारे संचालित हो रहा है। यहां एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। तैनात चिकित्सकों में से एक चिकित्सक पीजी के लिए गए हैं। अस्पताल में दो के सापेक्ष एक फार्मासिस्ट तैनात हैं। विशेषज्ञों की कमी से मरीजों को यहां बेहतर इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। गंभीर मरीजों को अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है। इन मरीजों को 120 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के अस्पताल में इलाज कराने जाना पड़ता है।
विज्ञापन

-----------------------
दो महीने में 25 मरीजों को किया गया रेफर
मुनस्यारी। सीएचसी रेफर सेंटर बनकर रह गया है। आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बीते दो महीने में 25 मरीजों को यहां से रेफर किया गया है। इनमें गर्भवतियां और अन्य मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पीपीपी मोड में बेहतर थीं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं
मुनस्यारी। वर्ष 2014 से 2018 तक यह सीएचसी पीपीपी मोड पर बरेली के एक नर्सिंग होम से संचालित था। अस्पताल में उस समय हड्डी रोग, जनरल सर्जन, ईइनटी, महिला और बाल रोग विशेषज्ञ समेत पूरा स्टाफ तैनात था। एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी की सुविधाएं मौजूद थीं। इससे मरीजों को काफ़ी राहत मिलती थी। पीपीपी मोड से हटकर स्वास्थ्य विभाग के अधीन जाते ही यहां स्वास्थ्य सुविधाएं दम तोड़ गईं।

-----------------
कोट-सुविधाओं के मुताबिक हर मरीज को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं जा रही हैं। गंभीर रोगियों को ही रेफर करना पड़ता है। इन्हें उच्च स्तरीय इलाज या जांच की आवश्यकता होती है। डॉ. गौरव कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी, मुनस्यारी

------
फोटो 30 पीटीएच 19पी- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed