फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CHC is running in PHC since six year.

छह साल से पीएचसी में संचालित हो नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
CHC is running in PHC since six year.
फकीर राम टम्टा, विधायक, गंगोलीहाट। - फोटो : PITHORAGARH
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली अभी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली के भवन में चल रहा है। छह साल से अधिक का समय होने के बाद भी सीएचसी निर्माण के लिए भूमि का चयन नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में क्षेत्र के बढ़ती आबादी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गणाई गंगोली पीएचसी को उच्चीकृत पर सीएचसी बनाया गया था। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी सीएचसी के लिए भवन का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सीएचसी के लिए भूमि चयन नहीं कर पाया। पीएचसी का भवन छोटा होने से मरीजों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही स्टॉफ के लिए भी मुश्किलें होती हैं। बेडों की संख्या भी केवल चार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी गणाई गंगोली 2015 में पीएससी से सीएचसी में उच्चीकृत हो गया था। करीब सात साल बीतने के बाद भी हालात पहले जैसे हैं। उम्मीद थी कि विभाग और जनप्रतिनिधि भूमि चयन कर सीएचसी के निर्माण की कार्यवाही करेंगे लेकिन कुछ नहीं हुआ।

विराट पथनी, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्वाड़ी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के लिए जमीन चयनित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जमीन उपलब्ध होते ही सीएचसी भवन का जल्द निर्माण किया जाएगा। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
फकीर राम टम्टा, विधायक, गंगोलीहाट।

विराट पथनी, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्वाड़ी।

विराट पथनी, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्वाड़ी।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed