फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CHC DDhat Bone Machine

Pithoragarh News: डीडीहाट से हड्डी जोड़ने वाली मशीन बेस में लाने की मांग

Thu, 02 Mar 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Mar 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
CHC DDhat Bone Machine
पिथौरागढ़। सीएचसी डीडीहाट में धूल फांक रही हड्डी के उपचार की मशीन पिथौरागढ़ लाने की मांग उठने लगी है। विभिन्न संगठनों के साथ ही राजनीतिक दल मशीन को बेस अस्पताल में स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 10 लाख से अधिक की लागत से लाई गई मशीन धूल फांक रही है। जब तक डीडीहाट में कोई हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं आता है इस मशीन को बेस अस्पताल में स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

इस अत्याधुनिक मशीन की मदद से डॉक्टर स्क्रीन पर देखकर टूटी हड्डी जोड़ते हैं। हालांकि जिला अस्पताल में ऐसी एक मशीन स्थापित है लेकिन यहां पर दो हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। यह मशीन डीजी हेल्थ से मिली है। उनका कहना है कि जिले में विशेषज्ञ सर्जन भी तैनात हैं और जिले भर से लोग इलाज के लिए जिला मुख्यालय ही आते हैैं। ऐसे में यहां मशीन का उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन


जब तक सीएचसी डीडीहाट में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं आता है तब तक मशीन को बेस अस्पताल में स्थापित किया जा सकता है। बाद में इसे वापस डीडीहाट भेजा सकता है या नई मशीन वहां स्थापित की जा सकती है। -रमेश बिष्ट, सपा प्रदेश सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस में मशीन स्थापित होने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। ऐसे में मशीन को पिथौरागढ़ मुख्यालय के बेस में स्थापित किया जाना चाहिए। जब सीएचसी में डॉक्टर ही नहीं है तो लाखों की मशीन रखने का क्या फायदा है। -राजेश कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed