फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chaupata youth falls in Bolero ditch, one injured

बोलेरो खाई में गिरी देवलथल के चौपाता निवासी युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Chaupata youth falls in Bolero ditch, one injured
सुनील सिंह सामंत। मृतक - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देवलथल-कनालीछीना सड़क पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में देवलथल के चौपाता गांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात बोलेरो ( यूके 04टीबी 0305 ) देवलथल से चौपाता की ओर जा रहा था। चौपाता के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई गिर गया। दुर्घटना में चौपाता निवासी चालक सुनील सिंह सामंत पुत्र हयात सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज सिंह पुत्र प्रेम सिंह घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना के बाद थल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील अविवाहित था और वाहन चलाकर आजीविका चलाता था। मृतक का छोटा भाई नीरज सिंह भी बेरोजगार है। इस घटना के बाद मृतक के माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना के घायल पंकज सिंह का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed