{"_id":"64b6d31e5db0bb66c0059f78","slug":"chaotic-elements-burnt-records-of-primary-school-kotigaon-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2037-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय कोटीगांव के अभिलेख जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय कोटीगांव के अभिलेख जलाए
Tue, 18 Jul 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के प्राथमिक विद्यालय कोटीगांव स्कूल में जलाए गए अभिलेख। संवाद
- फोटो : Samvad
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अराजक तत्वों ने तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्रामसभा बटकातोली के प्राथमिक विद्यालय कोटीगांव के ताले तोड़कर अभिलेख जला दिए। गांव का आंगनबाड़ी केंद्र भी विद्यालय में संचालित होता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि विद्यालय में 11 बच्चे पढ़ते हैं।
मंगलवार सुबह विद्यालय की शिक्षा मित्र दीपा बिष्ट स्कूल पहुंचीं तो उन्हें ऑफिस के कमरे में अभिलेख जले हुए मिले। उन्होंने प्रधान और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। प्रधान पति चंद्र सिंह और कुछ ग्रामीणों के विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया गया तो पाया कि अभिलेख कुछ समय पहले ही जलाए गए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष मंगल सिंह टीम के साथ विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
शिक्षा मित्र दीपा के अनुसार अराजक तत्वों ने छात्र उपस्थिति पंजिका, मिड डे मील, आय-व्यय, निरीक्षण, पोषाहार, लेजर, कैश बुक, पत्र व्यवहार, दैनिक डायरी सहित सभी अभिलेख जला दिए गए हैं लेकिन मिड डे मील का सामान दाल, चावल, मसाले, फर्नीचर सुरक्षित हैं। सिर्फ अभिलेखों को जलाने की घटना का कारण किसी की समझ में नहीं आ रहा है।