फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Changing Elayment street backlash

सड़क का एलायमेंट बदलने से लोग नाराज

Tue, 07 Feb 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Tue, 07 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Changing Elayment street backlash
बलतड़ी गांव के पास इस तरह काटी जा रही सड़क - फोटो : अमर उजाला

नेपाल सीमा से सटे बलतड़ी गांव के लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि लोक निर्माण विभाग ने टनकपुर-जौलजीबी सड़क का एलायमेंट बलतड़ी गांव के पास बदल दिया है। सड़क को इस तरह काटा जा रहा है कि वाहनों को एक तरफ कठिन ऊंचाई में और दूसरी तरफ तीव्र ढलान में उतरना पड़ेगा। लोगों की मांग है कि सड़क का एलायमेंट ठीक किया जाए और गांव के लोगों को सुविधा दी जाए।

विज्ञापन


टनकपुर-जौलजीबी सड़क से सीमांत के कोई गांवों को जोड़ने की योजना है, लेकिन इसमें लोनिवि की मनमानी से लोग खासे नाराज है। बलतड़ी के लोगों ने बताया कि सड़क को गांव में पहुंचाने के बजाए उसे 500 मीटर पहले ही पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया है। जिस स्थान से सड़क को मोड़ा गया है, वहां पर तीव्र ढलान है। लोनिवि के अधिकारी अब लोगों की मांग पर कोई गौर नहीं कर रहे हैं, क्योंकि बलतड़ी के पास इस सड़क का काफी हिस्सा तैयार हो गया है।
विज्ञापन


बलतड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता किशन चंद ने बताया कि इस मनमानी के खिलाफ अब आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोनिवि के अधिशासी अभियंता एनसी जोशी से कई बार मुलाकात की गई, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed