{"_id":"6a888c9f86a89841640c980f","slug":"chandan-singh-and-himanshu-pant-emerged-victorious-in-the-senior-category-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-145844-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीनियर वर्ग में चंदन सिंह और हिमांशु पंत ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीनियर वर्ग में चंदन सिंह और हिमांशु पंत ने मारी बाजी
Fri, 21 Aug 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। जीआईसी दशाईथल में विकासखंड स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में 47 विद्यालयों के कुल 151 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीआईसी दशाईथल के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह चौहान और बीईओ हयात सिंह खाती ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
प्रथम चरण में विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा हुई। लिखित परीक्षा में चयनित प्रतिभागियों ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में मौखिक विज्ञान क्विज में हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में चंदन सिंह, हिमांशु पंत और जूनियर वर्ग में दिव्यांशु पाठक, शिवांश रावल प्रथम स्थान पर रहे। बीईओ हयात सिंह खाती ने बताया कि विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान कुंदन सिंह दसौनी, नितेश महरा, पंकज सिरौला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।