चंडाक सड़क किनारे फिर मिट्टी, मलबा डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाकरण से चंडाक जाने वाली सड़क के किनारे एक बार मिट्टी और मलबे के ढेर दिखने लगे हैं। रात के समय चोरी-छिपे यह सामग्री सड़क के किनारे डाली जा रही है। पिछले साल भी इसी तरह सड़क के किनारे मिट्टी और मलबे के ढेर लगाए गए थे। बारिश के समय यह मिट्टी और मलबा पुनेड़ी गांव तक पहुंचने लगी थी। तब पुनेड़ी के सभासद ललित पुनेड़ा के नेतृत्व में गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया था। उसके बाद प्रशासन ने मिट्टी और मलबा हटाया था। कुछ महीनों तक इस पर रोक लगी रही, लेकिन पिछले एक हफ्ते से फिर सड़क के किनारे मिट्टी और मलबा नजर आने लगा है।
बताया गया कि इस सीजन में निर्माण का काम होता है। लोग खुदाई के समय निकले मलबे को ट्रकों और टिप्पर में उठाकर चंडाक जाने वाली सड़क के किनारे डाल देते हैं। इस समय पर्यटक आवासगृह से लेकर लोनिवि विश्रामगृह तक सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर लग गए हैं। चंडाक सड़क पर रोज सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने जाते हैं। इसके अलावा दिनभर इस सड़क पर वाहनों का संचालन होता है। सड़क के किनारे की मिट्टी और मलबे से सभी को परेशानी होती है।
इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने कहा कि अब रात के समय इस सड़क पर पुलिस की गश्त की जाएगी। जो भी व्यक्ति ऐसा करते पकड़ा जाएगा, उसका चालान किया जाएगा और सड़क के किनारे से मिट्टी हटाने का खर्चा भी उसी व्यक्ति से वसूल किया जाएगा।