फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Chances are rising, the high Himalayan region will be buzzing with tourists

Pithoragarh News: बन रहे आसार, उच्च हिमालयी क्षेत्र पर्यटकों से रहेगा गुलजार

Sat, 17 Feb 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chances are rising, the high Himalayan region will be buzzing with tourists
दारमा घाटी में ​​खिले सुंदर फूल (फाइल फोटो)। संवाद 
दीपक कापड़ी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। मार्च शुरू होते ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ जाएंगी। इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रिकाॅर्ड पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद से पर्यटक बड़ी संख्या में इधर का रुख कर रहे हैं। इस बार विमान और हेली सेवा के शुरू होने से पर्यटकों को यहां पहुंचने में आसानी होगी।
कुमाऊं मंडल विकास निगम मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू कराने की तैयारी कर रहा है लेकिन प्राइवेट टूर ऑपरेटर मार्च से ही यात्रा शुरू कर देंगे। ऐसा इसलिए कि इस बार बर्फबारी कम होने से पर्यटकों को दिक्कत नहीं होने वाली है। चीन के मानसरोवर यात्रा बंद करने के बाद व्यास वैली में पर्यटन गतिविधियां कम हो गई थी। पीएम मोदी के आने के बाद यहां की ब्रांडिंग भी हुई है।
विज्ञापन

देश-विदेशों से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच भी रहे हैं। पर्यटकों का यहां पहुंचना आसान भी हो गया है। देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए फ्लाई बिग की विमान सेवा चल रही है। जल्द ही हिंडन और पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके अलावा हल्द्वानी से मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए भी हेली सेवा शुरू होने जा रही है। ऐसे में ग्रीष्मकाल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने का हो रहा प्रयास
पिथौरागढ़। जिले में साहसिक पर्यटन की काफी संभावना है। यहां ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, कैंपिंग आदि के लिए पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटकों मिलम ग्लेशियर, रालम, नामिक, पंचाचूली बेस कैंप तक पर्यटकों को ले जाया जाएगा। इस दौरान पर्यटकों को उच्च हिमालय के खूबसूरत पक्षियों के संसार के दर्शन भी कराए जाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग पूर्व में युवाओं को ट्रैकिंग गाइड का प्रशिक्षण दे चुका है। संवाद
पर्यटकों के रुकने के लिए हैं शानदार होम स्टे
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के आठों विकास खंडों में होम स्टे की संख्या 714 से अधिक है। पिथौरागढ़ जिले में सर्वाधिक 492 होम स्टे धारचूला विकासखंड में हैं। मुनस्यारी में लगभग 94, बेड़ीनाग में 56, बिण में 25, मूनाकोट में 20, गंगोलीहाट में 10, कनालीछीना में 14 और डीडीहाट में तीन होम स्टे बनाए गए हैं। दारमा घाटी में 335 होम स्टे बनाए गए हैं। घाटी के नागलिंग में 50, बौन में 49 होम स्टे बनाए गए हैं। व्यास घाटी के सात गांवों में लगभग 88 होम स्टे हैं। चौदास घाटी में 56 और धारचूला देहात में 13 होम स्टे हैं। संवाद

कोट
इस बार धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, पिथौरागढ़ सहित कई अन्य क्षेत्रों में रिकाॅर्ड पर्यटक पहुंचेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद यहां की ब्रांडिंग हुई है। हर पर्यटक यहां आना चाहता है। पर्यटकों को दिक्कत ना हो इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। - कीर्ति आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed