{"_id":"5888d9014f1c1bde3bcf4da3","slug":"chance-of-rain-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बारिश की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार दोपहर बाद हिमपात शुरू हो गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से अगले 24 घंटे तक कुछ इलाकों में मध्यम और कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम में आ रहे इस बदलाव के बाद एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार 26 जनवरी को कुछ इलाकों में बारिश होगी और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। यह स्थिति 27 जनवरी को भी बनी रहेगी। अलबत्ता 28 जनवरी से मौसम में थोड़ा सुधार आ जाएगा। इस बीच मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में बुधवार दोपहर बाद हिमपात हुआ। धारचूला तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात की सूचना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा तेजी से सक्रिय हो रहा है, इस कारण कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। इस बीच मौसम में आ रहे परिवर्तन को देखते हुए एसएसबी और आईटीबीपी ने अग्रिम चौकियों पर तैनात अपने जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश कर दिए हैं और अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादा हिमपात के समय गश्त में सावधानी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन