फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CGRF will solve the problems of electricity consumers

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करेगा सीजीआरएफ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
CGRF will solve the problems of electricity consumers
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण काल तक बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) पिथौरागढ़ ने दफ्तर या डाक से बिजली से जुड़ी शिकायत न कर पाने वाले बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन (ईमेल से) शिकायत दर्ज कराने को कहा है। इसके लिए ईमेल और फोन नंबर जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन दर्ज होने वाली शिकायतों को भी मंच ऑफलाइन की तर्ज पर निस्तारण की कार्यवाही अमल में लाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के सभी घरेलू और व्यवसायिक बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं से जुड़ी शिकायतें ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन दर्ज कराने का निर्णय लिया है। मंच के तकनीकी सदस्य पीसी द्विवेदी और उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट ने पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के बिजली उपभोक्ताओं से खंड स्तर पर निस्तारित न होने वाली शिकायतों को मंच के समक्ष लिखित और ईमेल के माध्यम से दर्ज कराने की अपील की है। कोरोना संक्रमण तक अपने घर और गांव से ही ईमेल के माध्यम से शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ताओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए दफ्तर खुलने के समय तक दूरभाष पर भी शिकायत दर्ज कराने की जानकारी ले सकेंगे। ताकि कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपभोक्ताओं के हित में शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी। सभी शिकायतें विद्युत अधिनियम में दिए गए प्रावधान के तहत निस्तारित होंगी।
विज्ञापन
--::: इन सेवाओं में दिक्कत तो करें शिकायत ::- बिजली उपभोक्ता बिजली के बिल, नए मीटर, पुराने मीटर बदलने, मीटर खराब होने, लो वोल्टेज, बिजली की झूलती तारें, बिजली का नया पोल लगाने, पुराने बदलने, ट्रांसफार्मर बदलने जैसी समस्याओं को लेकर बिजली उपभोक्ता मंच के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
--::: यहां दर्ज कराएं शिकायत :: कार्यालय, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, गुलेरिया भवन, कैंट रोड, पिथौरागढ़। फोन-05964-223075, टोल फ्री नम्बर-18004190405, ईमेल- cgrfpithoragarh@gmail.com.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed