फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Celebration of colorful events in the annual festival

वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Thu, 30 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 30 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Celebration of colorful events in the annual festival
रं कम्युनिटी स्कूल के वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

रं कम्युनिटी धारचूला के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि नारायण आश्रम की ट्रस्टी एवं शिक्षाविद द्रोपदी गर्ब्याल ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया किया।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य दौलत फकलियाल ने कहा कि सीमांत के गरीब छात्रों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए वर्ष 2004 में आप्रवासी भारतीय देवेंद्र गर्ब्याल ने रं कम्युनिटी स्कूल की स्थापना की। अपने उद्देश्य के अनुरूप विद्यालय में कई गरीब बच्चे मुफ्त पढ़ते हैं तथा अन्य बच्चों को भी कम शुल्क में अच्छी शिक्षा दी जाती है। समारोह में बच्चों ने नेपाली, असमी, पंजाबी एवं फिल्मी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे। वर्षभर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र ज्योतिरादित्य गर्ब्याल को विद्यालय का स्पिरिट ऑफ आरसीएस का सर्वोच्च सम्मान और 500 रुपये नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन


जैशिका बुदियाल, स्नेहा गर्ब्याल, आकाश सिंह को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि रं कल्याण संस्था पिथौरागढ़ के शाखा अध्यक्ष गजेंद्र बुदियाल ने विद्यालय को 25 हजार रुपये दिए और इसी सत्र से हाईस्कूल खोलने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, खंड विकास अधिकारी एलएम जोशी, रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल, सीमा सड़क संगठन के कमान अधिकारी मनीष नारायण, पीटीए अध्यक्ष लक्ष्मी परमार आदि उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र प्रसाद, शिल्पी नारायण, देवेंद्र नाथ ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed