फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Celebrating A Childhood Group, Creating Creative Improvement in Children

बच्चों में रचनात्मक निखार रहा जश्न ए बचपन ग्रुप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Celebrating A Childhood Group, Creating Creative Improvement in Children
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। लाकडाउन के दौरान बच्चों की रचनात्मकता और सृजनशीलता में निखार लाने के लिए उत्तराखंड रचनात्मक शिक्षक मंडल ने व्हाट्सएप पर जश्न ए बचपन ग्रुप बनाया है। ग्रुप में करीब डेढ़ सौ बच्चे जुड़े हैं। ग्रुप के निर्देशक नवेंदु मठपाल ने बच्चों को सिखाने के दिन निर्धारित किए हैं। ग्रुप के जरिए बच्चे भयमुक्त होकर सीखने में जुटे हैं। आस्था मठपाल कत्थक नृत्य में हाथ-पैर चलाना और चेहरे की भाव भंगिमा सिखा रही हैं। मंगलवार को अमितांशु वाद्य यंत्रों से मधुर धुन निकालने के टिप्स दे रहे हैं। बुधवार को महेश चंद्र पुनेठा कविता, पहेली, यात्रा वृतांत लिखना सिखा रहे हैं। इसी तरह संजय जोशी फिल्मों की बारीकियां, कपिल शर्मा थिएटर के बारे में ज्ञान दे रहे हैं। सुदर्शन जुयाल और सुरेश लाल कागज से कलाकारी, रंग संयोजन के बारे में बता रहे हैं। बच्चे भी इससे बेहद उत्साहित हैं। छात्रा कृति, राधा, रिया, दीपिका, भारती, शीतल, डौली का कहना है कि उन्हें ग्रुप से काफी सीखने को मिल रहा है। साथ ही लेखन क्षमता भी बढ़ रही है। शिक्षक पुनेठा का कहना है कि इससे बच्चे पाठ्य पुस्तक से बाहर अन्य विषयों के बारे में जान पाएंगे। सामुहिक प्रयास से बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed