फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CDO Home Quarantine in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में सीडीओ होम क्वारंटाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
CDO Home Quarantine in Pithoragarh
धारचूला लोनिवि में कोरोना को लेकर बैठक करते व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में लगे अल्ट्रासाउंड शिविर में जिन महिलाओं की जांच हुई, उनमें से एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार होम क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर सप्ताह अल्ट्रासाउंड शिविर लगता है। इसमें सीडीओ डॉ. सौरभ अल्ट्रासाउंड करते हैं। छह सितंबर को रविवार को सीडीओ ने एक महिला का अल्ट्रासाउंड किया था। जांच में वह महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद सीडीओ होम क्वारंटीन पर हैं। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि चार दिन होम क्वारंटीन के बाद सोमवार को जांच के लिए उनके सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट आने तक वह होम क्वारंटीन रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 229 हो गई है। अब तक कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सेल्फ क्वारंटीन होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

एनएचएम और टीबी अस्पताल 48 घंटे के लिए बंद
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में रविवार को एंटिजन टेस्ट में एनएचएम और टीबी अस्पताल का एक-एक स्टाफ पॉजिटिव आया है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद एनएचएम और टीबी अस्पताल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। कर्मियों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को सिनेमा लाइन में एक व्यक्ति के मृत्यु हो गई थी। इसके लिए परिजनों ने कोरोना जांच कराने की अपील की। अपील के बाद मृतक की जांच की गई। इसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम को लेकर हुई बैठक
धारचूला (पिथौरागढ़)। कोरोना नियंत्रण के लिए रविवार को लोनिवि भवन में व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की जारी कोरोना गाइडलाइनों के तहत सुरक्षित दूरी जरूरी है। कहा सभी को सैनिटाइजर एवं मास्क का सही ढंग से प्रयोग करें। संक्रमण को रोकने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर आने वाले लोगों में जागरूकता लाने के लिए चार फ्लेक्स लगाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोलने के लिए सीएम को पत्र भेजा जाएगा। व्यापारियों ने पालिका से नगर को सैनिटाइज करने की अपील की। बैठक में अध्यक्ष बीएस थापा, संरक्षक लक्ष्मण कौशल, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, ओपी वर्मा, जिला महिला उपाध्यक्ष धनुली बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, सचिव नेत्र कुटियाल, पूरन लाल, हर सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed